* विपक्ष के प्रारम्भिक तकनीकी पक्ष के अवरोध के बाद हुई सर्वसम्मति
रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बहुप्रतीक्षित छतीसगढ़ मीडियाकर्मी सुरक्षा विधेयक 2023 बिना विपक्षी सदस्यों की चर्चा के सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। भाजपा सदस्यों अजय चंद्राकर व बृजमोहन अग्रवाल द्वारा प्रारम्भिक तकनीकी बातों का उल्लेख करते हुए बेहतर कानून बनाने के लिए इस विधेयक को विधानसभा की प्रवर समिति को सौंप देने की मांग करते हुए कहा कि हमें इस विधेयक से कोई विरोध नहीं है। अच्छा कानून लाया जा रहा है। यह पत्रकारों के लिए अच्छा है। लेकिन हम इसलिए मांग कर रहे हैं कि कोई कमी नहीं ना राह जाए यह सुनिश्चित होना चाहिए। अंततः मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्ताव करने पर अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ने विधेयक को नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल की सहमति के साथ सर्वसम्मति के साथ पारित कर दिया।
चर्चा व अवरोध के बीच संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि आप लोगों ने 15 साल इस बात पर ध्यान दिया नहीं। हम कर रहे हैं तो आप अवरोध कर रहे हैं। आप क्या जवाब दे रहे हैं। आप क्या संदेश देना चाहते हैं। अजय ने कहा कि म विरोध नहीं कर रहे हैं। लेकिन पत्रकारों के लिए गंभीर विषय पर कानून है तो पूरे विचारण के बाद इसे अगले सत्र में लाया जाए तो ठीक होगा। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विशेष सत्र बुला लिया जाए हम सब चर्चा करेंगे। सत्ता पक्ष के लोगों ने कहा कि आप इसे टालना क्यों चाहते हैं। विपक्ष ने कहा हम रोकना नहीं बल्कि बेहतर करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा राज्य दूसरा है जो यह कानून बना रहे हैं। पहला महाराष्ट्र है। ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों को भी इसमें शामिल किया गया है। यह भी विपक्ष को आश्वाशन दिया कि अगर जरूरत पड़ेगी तो इनमें समय अनुसार संशोधन किया जा सकेगा।
