श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य आलोक मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया

 

भाटापारा। नवनियुक्त छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के सदस्य आलोक मिश्रा ने रायपुर पंहुचकर एक भव्यकार्यक्रम मे पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री डा शिवकुमार डहरिया, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरिश देवांगन , श्रम मंडल अध्यक्ष सफी अहमद व छत्तीसगढ़भवन सन्निर्माण कर्माकर बोर्ड केअध्यक्ष सन्नी अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर नगरी निकाय मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया एवं खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने नवनियुक्त सदस्यो को अपनी शुभकामनाएं दी और जनहित में कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही साथ ही कहा कि सरकार की नीति को जन-जन तक पहुंचाएं। पदभार ग्रहण के अवसर पर आलोक मिश्रा के साथ भाटापारा से वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील गुप्ता उपाध्यक्ष त्रिलोक सलुजा व कांग्रेसके व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाधक्ष ब्रजकिशोर अग्रवाल जिला कांग्रेस महामंत्री कमल ठाकुर रेवा पारप्यानी विकी ठाकुर सभापति सिरिज जांगड़े भुलु कुर्रे पार्षद प्रमेन्द्र तिवारी पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र वर्मा गेंदु साहु व ईश्वर सेन भी मौजूद थे । उपस्थित सभी लोगों ने आलोक मिश्रा को अपने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।