प्रदेश में पहली बार किसी गौठान में ग्रामसभा के माध्यम से महिला बनी गौठान अध्यक्ष

 

भाटापारा । विकास खण्ड ग्राम पंचायत गुडेलिया में शासन के महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा, घुरवा बाड़ी कार्यक्रम के अन्तर्गत छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी गौठान में महिला को गौठान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। ग्राम पंचायत गुडेलिया आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में जानी जाती रही है भाटापारा ब्लॉक में इस ग्राम पंचायत की अपनी अलग पहचान है हर कार्य में यह ग्राम पंचायत शुरू से आगे रही है। संचालक पंचायत संचनालय छत्तीसगढ अटल नगर रायपुर के पत्र क्रमांक / परिपालन में छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 92 (2) में दिये गये प्रावधान के अनुसार अधिनियम की धारा 45 अन्तर्गत दिय गये अधिकारों का उपयोग करते हुये पहली बार छ.ग. में किसी महिला को ग्राम सभा में सर्वसम्मति से गौठान अध्यक्ष रूप में श्रीमति उमा साहू का चयन किया गया है। सक्रिय महिला के रूप में श्रीमति मंजु ध्रुव एवं स्व सहायता समूह के से श्रीमति पुष्पा यादव का चयन सर्व सम्मति से ग्राम सभा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सभी वरिष्ठ जन, ग्रामवासी स्व सहायता समूह की महिला पंच, सरपंच, सचिव रोजगार सहायक उपस्थित रहे।