मोबाईल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

● पुलिस द्वारा आरोपी को बस स्टैण्ड बब्बू हॉटल के पास भाटापारा से किया गया गिरफ्तार
● आरोपी को मोबाईल बिक्री करने हेतू ग्राहक की तलाश करते हुए दबोचा गया
● आरोपी से विभिन्न कम्पनी का कुल 16 नग मोबाईल किया गया बरामद
● कुल ₹2,71,989 बाजार मूल्य कीमत का मोबाइल किया गया बरामद
● आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

भाटापारा। भाटापारा शहर थाने की पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम के द्वारा मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है आरोपी को बस स्टैंड बब्बू होटल के पास है गिरफ्तार किया गया है आरोपी के पास से विभिन्न कंपनी के 16 नग मोबाइल को जप्त किया गया है जिसकी कुल कीमत ₹271989 बताई गई है इस मामले में जानकारी देते हुए नगर निरीक्षक अरुण साहू ने बताया कि जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देशन पर यह कार्यवाही की गई ।
थाना भाटापारा शहर स्टाफ एवं सायबर सेल बलौदाबाजार की संयुक्त टीम द्वारा जुर्म जरायम पतासाजी हेतु टाउन रवाना हुआ था कि मुखबीर से सूचना मिली की *बस स्टैण्ड बब्बू हॉटल के पास भाटापारा में आरोपी शीतल दास सांवरा भाटापारा द्वारा अपने पास रखे अधिक संख्या में मोबाईल बेचने के फिराक में घुम* रहा है। कि सूचना तस्दीक पश्चात बब्बू हॉटल के पास बस स्टैण्ड भाटापारा पहुँचे तो *आरोपी शीतल दास सांवरा पिता कुल्फी सावंरा उम्र 25 साल साकिन सांवरा मोहल्ला संत रविदास वार्ड भाटापारा* को मोबाईल बेचने हेतु ग्राहक ढूंढते हुए दबोचा गया।

आरोपी के कब्जे में 16 नग मोबाईल क्रमशः *01. मॉडल नं० विवो 1820 ब्लू कलर, 02. टेक्नो सीडी07 गोल्डन ग्रीन कलर, 03. सीपीएच 2269 ओप्पों डार्क ब्लू, 04. हॉट इनफिलिक्स पर्पल कलर, 05. विवो वॉय 51ए सी ब्लू कलर, 06.रेडमी नोट 10एस व्हाईट कलर, 07 टेक्नो केजी 06 ओशियन ब्लू कलर, 08. ओप्पो ए54 ब्लू कलर, 09. आईक्यूओजेड3 रैनबो कलर, 10. विवो 1902 पपर्ल ब्लैक कलर, 11. सीपीएच 2401 वन प्लस ब्लैक कलर, 12. विवो 1819 ड्यूल टोन ब्लू कलर, 13. विवो वॉय 53एस ब्लू कलर, 14. वी2027 वीवो व्हाईट ब्लू कलर, 15. रेडमी ब्लू कलर एवं 16. पोक्को एक्स3 प्रो ब्लू कलर का मोबाईल जुमला कीमती ₹2,71,989 को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 41(1+4) जाफौ/379 भादवि पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।इस शातिर मोबाइल चोर को पकड़ने में *थाना प्रभारी अरूण साहू एवं सायबर सेल प्रभारी रोशन सिंह राजपूत के निर्देशन में सउनि सी.आर. साहू, एवं आरक्षक कुमार जायसवाल, अमीर राय, लोरिक शांडिल्य, विजेन्द्र निराला का विशेष योगदान रहा।