भाटापारा। गुरुवार को शासकीय प्राथमिक शाला धौराभाठा सिद्ध बाबा भृगु हॉस्पिटल के सौजन्य से डॉक्टर पूजा भृगु के द्वारा सभी छात्र छात्राओं को ठंड को देखते हुए स्वेटर का वितरण किया गया यहां पर बता दें कि पूर्व के वर्षों में भी डॉ पूजा भृगु के द्वारा स्कूलों में बच्चों को कॉपीकिताब स्कूल बैग और स्वेटर आदि का वितरण किया जा चुका है प्राथमिक शाला धौराभाठा में बच्चों को स्वेटर का वितरण करने पर शाला विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती शांति यादव उपाध्यक्ष जितेंद्र साहू ईश्वर साहू हेमंत ध्रुव शाला के प्रधान पाठक सुरेंद्र साहू शिक्षिका रश्मि तिवारी दीपकुमारी साहू शिक्षक बसंत जांगडे के द्वारा डॉ पूजा भृगु को धन्यवाद दिया गया और उनका आभार व्यक्त किया गया।
डॉक्टर पूजा भृगु ने छात्रों को स्वेटर का वितरित किया
