भाटापारा। 11 दिसंबर से नागपुर बिलासपुर नागपुर के मध्य वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए भाटापारा आरपीएफ पोस्ट परी क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा पटरी के किनारे स्थित ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पोस्ट प्रभारी आर एस मिश्रा के नेतृत्व में चलाया गया।
नागपुर-बिलासपुर-नागपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ’’वन्देभारत एक्सप्रेस’’ को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जाना प्रस्तावित है, उक्त ट्रेन की गति लगभग 130 से 160 किलो मीटर प्रतिघंटा की स्पीड से रेलवे काशन आर्डर को ध्यान में रखकर परिचालन किया जायेगा। उक्त ट्रेन की तेज गति एवं उपयोगिता को ध्यान में रखते हुये रेसुब पोस्ट भाटापारा द्वारा पोस्ट क्षेत्राधिकार से गुजरने के दौरान सभी स्टेशनों, लेवल क्रासिंग तथा सेक्सनों में आवश्यक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था हेतु रेलवे सुरक्षा बल अधिकारियों एवं स्टाफ की तैनाती की गई है। साथ ही रेलवे लाईन के किनारे स्थित ग्रामीण बस्तियों एवं लेवल क्रासिंग में स्थानीय निवासियों के मध्य जागरूकता अभियान चलाया गया है तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं स्थानीय निवासियों से समन्वय कर सख्त निर्देश दिया गया है कि ट्रेनों के परिचालन हेतु सड़क यातायात के लिये बंद रेलवे फाटक को झुककर पटरी पार न करें, यदि कोई व्यक्ति अनाधिकृत रूप से रेलवे लाईन पर टहलते घुमते हुए पाये जाने पर या किसी भी प्रकार की मवेशी रेलवे लाईन के उपर घूमते हुये पाये जाने पर मवेशी मालिकों के विरूद्ध रेलवे अधिनियम के संदर्भित धाराओं के तहत दण्डात्मक विधिक कार्यवाही किया जायेगा !
आरपीएफ ने नागपुर -बिलासपुर – नागपुर के मध्य ’’वंदेभारत एक्सप्रेस’’ के परिचालन के मद्देनजर भाटापारा पोस्ट क्षेत्राधिकार के किनारे स्थित ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाया
