भाटापारा। भाटापारा जीएनए कालेज में परिक्षेत्र स्तरीय अंतर महाविद्यालियन पुरुष खो खो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन शासकीय गजानंद अग्रवाल भाटापारा खेल मैदान में आज मंगलवार को परिक्षेत्र स्तरीय पुरुष खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें बलौदाबाजार व महासमुंद परिक्षेत्र के 8 टीमो ने हिस्सा लिया और बेहतर प्रदर्शन करते हुए भाटापारा जीएनए कालेज की टीम प्रथम स्थान व कसडोल महाविद्यालय टीम द्वितीय स्थान पर रही । उक्त सम्बंध में क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि विजयी खिलाड़ियों का चयन आगामी होने वाले अंतर विश्वविद्यालयीन पुरुष खो खो प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
