हटरी बाजार में खुलेआम बिक रहे मांस -मटन को बंद किए जाने की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा 

 

भाटापारा ।हटरी बाजार में पुनः खुलेआम बिक रहे मुर्गा मटन को बंद कराने एवं नगर के रविदास तथा भगत सिंह वार्ड के हितग्राहियों को उनके कार्ड के मुताबिक चावल नहीं दिए जाने तथा नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ शीघ्र ही अविश्वास प्रस्ताव की तारीख तय करने एवं पंचशील नगर में बने शासकीय आवास मेंअसामाजिक तत्वों द्वारा घुसपैठ किए जाने को लेकर भाजपा के संगठन एवं भाजपा के पार्षदों के द्वारा नगर के अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। जिसमें की शीघ्र अति शीघ्र इन मांगों को पूर्ण करने की बात कही। उल्लेखनीय है कि नगर में थोक सब्जी बाजार के निकट मुर्गा मटन के बिकने के लिए भी शासन के द्वारा पर्याप्त दुकानें बना कर दी गई हैं परंतु उसके बावजूद हटरी बाजार स्थित गुरुद्वारे के समीप तथा नगर के अन्य स्थानों में पुनः मुर्गा मटन खुलेआम बेचा जा रहा है इसे तत्काल बंद कराने एवं रविदास वार्ड एवं भगत सिंह वार्ड की राशन दुकान की। दुकान संचालिका के द्वारा वहां के उपभोक्ताओं को शासन द्वारा आबटीत चावल पर्याप्त रूप से नहीं दिया जा रहा है जिसकी शिकायत वार्ड के नागरिकों ने भी एसडीएम कार्यालय में की थी परंतु अभी तक दुकान संचालक के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई । नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने आज से लगभग 5 माह पूर्व जिलाधीश महोदय को ज्ञापन दिया था और जिलाधीश के आदेश से नगरपालिका के सीएमओ ने हस्ताक्षर मिलान भी करवा लिया परंतु 5 महीने बीत जाने के बाद भी शासन के द्वारा तारीख नहीं दी जा रही है इसको लेकर भी पार्षदों में असंतोष है
इन्ही मांगों को लेकर भाजपा के संगठन एवं पार्षदों ने मिलकर एसडीएम को ज्ञापन दिया जिनमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता सलीम खान जिला मंत्री महाबल बघेल मंडल अध्यक्ष मनेदर सिंह सोनी विधायक प्रतिनिधि आशीष जायसवाल भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुनील य दु महामंत्री योगेश् अनंत,गोपाल देवांगन पार्षद प्रतिनिधि सुमन मिश्रा ,देवेंद्र साहू ,गोवर्धन डहरिया ज्योति यादव जय संत कौशल अनिल चेलक ज्योति यादव सुखदेव यादव मुकेश सोनी, आदि उपस्थित थे।