झुंझुनू से अखंड ज्योत लेकर निकले भक्तगण

भाटापारा। भाटापारा में रानी सती दादी का भव्य मंदिर निर्माणाधीन है। दादी जी की अखंड ज्योत लेकर संदीप गोयल एवं परिवार तथा रानी सती दादी के भक्तों के राजस्थान के झुंझुनू से निकल गए हैं। विभिन्न मार्गो से होते हुए भजन कीर्तन मंगल पाठ करते हुए रानी सती दादी जी की अखंड ज्योत लाई जा रही है जो भाटापारा में 10 दिसंबर को रात्रि में लगभग 8:00 बजे नगर प्रवेश करेगी। अखंड ज्योत के स्वागत की व्यापक तैयारियां की जा रही है समस्त रानी सती दादी के भक्त जनों से अनुरोध किया गया है कि 10 दिसंबर को रात्रि 8:00 बजे नाका नंबर 1 यज्ञ स्थल के पास स्वागत हेतु अवश्य पहुंचे फिर वहां से अखंड ज्योत को नवनिर्मित रानी सती दादी मंदिर में लाया जाएगा। रानी सती दादी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम जनवरी के अंतिम सप्ताह से लेकर 5 फरवरी तक भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसके लिए रानी सती दादी मंदिर नवल धाम में तेजी के साथ काम हो रहा है।