भाटापारा। एक किराना व्यापारी की आंख में मिर्ची डालकर अज्ञात लुटेरों ने बैग में रखे ₹23000 को बैग समय लूट कर फरार हो गए। मामला दतरेंगी के पास का है जो ग्रामीण थाने भाटापारा के अधीन आता है मामले के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार माता देवालय वार्ड निवासी सुरेश ठाकुर जोकि निपनिया गांव में किराना दुकान चलाता है वह रविवार की रात को निपनिया से मोटरसाइकिल में भाटापारा की ओर आ रहा था करीब 7:30 बजे के आसपास जबरदस्त दतरेंगी गांव के करीब पहुंचा तभी एक मोटरसाइकिल में सवार तीन युवकों ने सुरेश ठाकुर की आंख में मिर्ची पाउडर छिड़कते हुए उसके थैले लूट लिया थैले में नगद ₹23000 एवं उसका टिफिन एवं दुकान की चाबी भी थी। घटना को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गए आंख में मिर्ची पाउडर पड़े होने के कारण सुरेश ठाकुर ने मोटरसाइकिल का नंबर नहीं देखा और ना ही युवकों को पहचान पाया। इस बात की सूचना सुरेश ठाकुर ने जैसे-तैसे अपने बेटे को मोबाइल पर दी और स्वयं थाने जाकर इस मामले की रिपोर्ट लिखवाई पुलिस ने इस पूरे मामले में धारा 392 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है बता दें कि इस मार्ग पर पहले भी लूटपाट की घटनाएं होती रही है रात के समय यह मार्ग थोड़ा संवेदनशील हो जा रहा है। पुलिस को इस मामले को पूरी गंभीरता से लेते हुए अन्य मामलों की ओर भी ध्यान देना चाहिए।
