भाटापारा। भाटापारा के श्रध्दा कम्प्यूटर सेन्टर मे डी सी ए कोर्स एक वर्ष पुर्ण करने वाले 49 छात्र-छात्राओ को डिप्लोमा सार्टीफिकेट एवं 16 छात्र- छात्राओ को भाटापारा एस डी एम , सी एम ओ व डाॅ विकास आडिल ने किया टेबलेट वितरण। श्रध्दा कम्प्यूटर सेन्टर मे वर्ष 2021-2022 मे 49 छात्र-छात्राओ ने डी सी ए कोर्स का अध्यायन किया जिसमे कम्प्यूटर सेन्टर संचालक ने छात्र-छात्राओ डिप्लोमा व टेबलेट वितरण के लिए भाटापारा एस डी एम नरेन्द्र बंजारा ,नगर पालिका सी एम ओ अजय बाहदुर सिग, ब्लाक शिक्षा अधिकारी, एम बी बी एस डाॅ विकास आडिाल को, आमत्रित कर छात्र छात्राओ से गुलदस्ता, फुल माला, शाल, प्रतिक चिन्ह ,श्रीफल से सम्मानित किया गया,
एस डी एम नरेन्द्र बंजारा ने छात्र छात्राओ को शिक्षा के मंत्र बताते हुए कहा कि आज वर्तमान युग मे कम्प्युटर अतिमहत्वपुर्ण है, कम्प्यूटर कोर्स के साथ एक लक्ष्य भी छात्र-छात्राओ रखना चाहिए कि वह भविष्य मे क्या बनना है, केवल सिख कर छोड देने से कुछ माह मे भुल जाना नही है, । श्रध्दा कम्प्यूटर सेन्टर से सबसे अधिक प्रतिशत प्राप्त करने वाले छात्रा किरण सेन को सभी अतिथियो ने सम्मान करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की,
कार्यक्रम के अतिथि एस डी एम ने कहा की मै भी श्रध्दा कम्प्यूटर मे आपने काम से समय निकालकर कम्प्यूटर सिखने जाउंगा।
नगर पालिका सी एम ओ अजय बाहदुर ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा की इस कम्प्यूटर सेन्टर मे 16 बच्चो को फ्रि मे शिक्षा दी जाती है, यह कम्प्युटर सेन्टर उन सभी छात्र- छात्राओ के लिए है जो पैसे के अभाव मे कम्प्यूटर शिक्षा नही ले पाते। कार्यक्रम मे सुखनंदन लाल जायसवाल ,रवि जायसवाल, शिवजायसवाल, कैलाश कुमार, तुलसी राम जायसवाल, के अलावा कम्प्यूटर सेंटर के लगभग 150 छात्र-छात्राए उपस्थित थें।
