भाटापारा। व्यवहार न्यायालय भाटापारा में व्यवहार न्यायालय भाटापारा का 17 वाँ स्थापना एवं अधिवक्ता दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अजय कुमार एक्का जिला न्यायाधीश बलौदाबाजार अध्यक्षता श्रीमती सुमन एक्का प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बलौदाबाजार द्वारा एवं विशिष्ट अतिथि शेख अशरफ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश भाटापारा निरंजन लाल चौहान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलौदाबाजार , श्रीमती कीर्ति लकड़ा एवं श्रीमती किरण त्रिपाठी विशेष न्यायाधीश पॉक्सो शामिल हुये।
कार्यक्रम में जिले के समस्त न्यायाधीश न्यायिक कर्मचारियों एवं अधिवक्ता संघ भाटापारा, बलौदाबाजार, सिमगा, कसडोल,पलारी के अधिवक्तागणों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का प्रारंभ कु.दीपिका पाँन्जा अधिवक्ता द्वारा प्रस्तुत राज्यगीत से हुआ। जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय ने अपने उद्बोधन में कानून एवं संविधान के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को सामंजस्य पूर्वक कार्य करते हुए न्याय दान में सहयोग की बात कही । वही अन्य अतिथि गणों ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए वर्तमान परिस्थितियों में कानून के पालन और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। अधिवक्ताओं के द्वारा शानदार संगीत का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ सदस्य श्री एम .एल .केशरवानी, श्री एन. सी.धूत एवं श्री जे. पी .दीक्षित का सम्मान किया गया। देर रात तक कार्यक्रम चला। बार के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र यदु ने अधिवक्ता संघ के बारे में जानकारी देते हुए सीनियर सदस्यों के संघर्षों को याद किया।कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव संजय बाजपेयी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता अनिल मिश्रा,आनंद शर्मा, सुरेश यदु, श्रीमती ईरम खान कैलाश यदु जितेंद्र मिश्रा विजय केशरवानी, उमेश शर्मा,कु दीपिका पंजा,माधव साव समस्त कार्यकारणी सदस्यो सहित समस्त अधिवक्ताओं का विशेष योगदान रहा।उपरोक्त जानकारी मीडिया जितेन्द्र मिश्रा अधिवक्ता ने दिया।
