भाटापारा। रविवार की रात को एक कैप्सूल वाहन ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए देवरी गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्राली को अपनी चपेट में ले लिया। साथ ही वहां पास मैं खड़े सुखराम वर्मा को भी चपेट में ले लिया जिसकी वजह से सुखराम वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण थाने की पुलिस देवरी घटनास्थल पर पहुंच गई परंतु ग्रामीणों के द्वारा घटना को लेकर घोर आक्रोश प्रकट किया गया । मामला रात का है पुलिस ने जैसे-तैसे रात को गांव वालों को समझा कर शव को वहां से उठा लिया, किंतु सुबह गांव वाले ने फिर से आक्रोश प्रकट करते हुए धरना दे दिया और चक्का जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के सभी अधिकारी एसडीएम नरेंद्र बंजारा पुलिस उप अधीक्षक अभिषेक सिंह, एसडीओपी सुभाष दास, एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल ग्रामीण थाने के निरीक्षक विनोद मंडावी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। ग्रामवासी पर्याप्त मुआवजा देने की मांग कर रहे थे बताते हैं कि गांव वासी एवं पुलिस के बीच थोड़ी नोकझोंक भी हो गई थी रात में गांव वासी कैप्सूल मालिक को मौके पर बुलाने की पर्याप्त मुआवजा दिलवाने की मांग कर रहे थे। सुबह में प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद काफी समझाइश के पश्चात ग्राम वासियों ने धरना प्रदर्शन चक्काजाम समाप्त किया। ग्रामीण थाने की पुलिस ने मृतक के भाई राजेंद्र वर्मा की रिपोर्ट पर कैप्सूल वाहन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है और वाहन को जप्त कर लिया है। पुलिस ने धारा 279, 304,337 के तहत मामला दर्ज किया है।
