प्रकाश सुमनलता मोदी का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ सम्मान

भाटापारा। जैन जगत की सर्वोच्च साध्वी आर्यिका मां 105 ज्ञानमती माता जी के मंगल सानिध्य में हस्तिनापुर (मेरठ) यूपी में आयोजित आर्यिका मां ज्ञानमती माता जी के रिद्धि सिद्धि महोत्सव के उपलक्ष में एवम 89 जन्म दिवस के पावन अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में हजारों भक्त के बीच भाटापारा नगर के सफल व्यवसाई समाजसेवी प्रकाश सुमनलता मोदी को *जैन जगत का सर्वोच्य पुरुस्कार आर्यिका ज्ञानमती पुरुस्कार* से सम्मानित किया गया । हस्तिनापुर नगरी भगवान शांतिनाथ, कुंथुनाथ, अरहनाथ भगवान के तीन कल्याणक की नगरी रही है। मोदी जी को सम्मान मिलने पर कोरबा,अकलतरा, नैला,बिलासपुर,चिरमिरी, डोंगरगांव राजनंदगांव दुर्ग भिलाई रायपुर नयापारा राजिम जगदलपुर धमतरी सिमगा नेवरा बलोदाबाजार की जैन समाज ने बधाई प्रेषित की है।