पुनिया हटाए गए, कुमारी शैलजा बनाई गई छत्तीसगढ़ की नई प्रभारी महासचिव

 

 

रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में प्रभारी बदल दिया है। अब तक यह जिम्मेदारी पीएल पुनिया के पास थी। अब कुमारी शैलजा प्रभारी महासचिव बनाई गई हैं। हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के प्रभारी भी बदले गए हैं। शक्ति सिंह गोहिल को हरियाणा के साथ दिल्ली और सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।