थाना भाटापारा शहर पुलिस ने छात्राओं को कराया गया थाने का भ्रमण

● *सरस्वती शिशु मंदिर भाटापारा की छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंची थाना भाटापारा शहर*
● *थाना में होने वाले दैनिक कार्यों एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर दी गई जानकारी*
● *छात्राओं को सायबर सबंधी अपराध एवं यातायात के सबंध में भी दिया गया विस्तृत जानकारी*

भाटापारा। शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर भाटापारा स्कुल की छात्राएं अपने शिक्षिका श्रीमती रेखा वर्मा एवं श्रीमती निकीता शर्मा के साथ थाना में होने वाले कार्यो की बैसिक जानकारी हेतु थाना भाटापारा शहर* पहुचे। जिसमे थाना प्रभारी थाना भाटापारा शहर अरूण साहू एवं थाना स्टाप द्वारा सभी छात्राओ को थाना के प्रभारी कक्ष, मुंशी कक्ष, विवेचक कक्ष, महिला एवं पुरूष बंदी दिखाया गया। सांथ ही सायबर सबंधी अपराध से बचने एवं जागरूक रहने, बैड टच, गुड टच एवं यातायात नियमो के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिससे सरस्वती शिशु मंदिर भाटापारा स्कुल से आये सभी छात्राएं काफी प्रसन्न एवं उत्साहित नजर आएं। *इस दौरान कई छात्राओं द्वारा पुलिस एवं न्यायालय संबंधी कार्य, विभिन्न अपराध में सजा आदि से संबंधित सवाल पूछे गए, जिसमें थाना स्टाफ द्वारा बहुत ही सरल रूप में जवाब देकर छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
पूर्व में भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा अभिब्यक्ति बाल सुरक्षा कार्यक्रम सप्ताह हेतु निर्देशित किया गया है कि अति. पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र चौबे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन पर पूर्व में भी शासन द्वारा चलाई जा रही बाल सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को थाना भ्रमण कराकर पुलिस कार्यो की बैसिक जानकारी एवं स्वयं की सुरक्षा किये जाने के सबंध में जानकारी बैड टच, गुड टच, सायबर सबंधी अपराध से बचने एवं जागरूक रहने, बैड टच, गुड टच एवं यातायात नियमो के बारे में पीडित क्षतिपूर्ति राशि के सबंध में विस्त़ृत जानकारी दी गई थी।