आधारशिला स्कूल में इंटर हाउस फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

 

भाटापारा। आधारशिला सीनियर सेकंडरी स्कूल (बीजाभाट) भाटापारा में इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच शुक्रवार को संपन हुआ| यह मैच ग्रीन हाउस और ब्लू हाउस के बिच खेला गया| इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने अपना अपना दम लगाया| मुकाबले में ग्रीन हाउस के खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 123 रन का स्कोर खड़ा किया| जबकि इसके जवाब में ब्लू हाउस के टीम ने अपना 10 विकेट खोकर मात्र 50 रन ही बना पाए| मुकाबले में ग्रीन हाउस ने ब्लू हाउस को पराजित किया और मैच अपना नाम कर दिया| इससे पहले ग्रीन हाउस और येलो हाउस के बीच सेमीफाइनल खेला था| जिसमें ग्रीन हाउस विजेता रहे थे| ग्रीन हाउस ने फाइनल मैच जीत लिया| अकेडैमिक डायरेक्टर श्री एल बी शर्मा ने विजयी टीम को बधाई दी| उन्होंने कहा कि आप सभी खिलाड़ियों में खेल के प्रति ऐसी भावना देखकर बेहद अच्छा लगा| खेल किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखरता है|