मोहन यश फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने सोनबरसा में मनाया संविधान दिवस

 

भाटापारा। मोहन यश फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा बुनियादी शिक्षा पर केंद्रित माय स्कूल्स वर्ल्ड परिवार द्वारा नेचर ट्रेल ट्रिप के दौरान सोनबरसा जंगल में संविधान दिवस मनाया गया जहां स्कूल परिवार के साथ साथ वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित भ्रमण के लिए आए आगंतुकों ने भी संविधान की उद्देशिका का वाचन करते हुए शपथ लिया। फाउंडेशन की रिसोर्स पर्सन शिक्षाविद एवम साहित्यकार डॉ योगिता बाजपेई द्वारा संविधान दिवस के संबंध में उपलब्ध कराई गई जानकारियां उपस्थित जनों के मध्य साझा करते हुए बताया गया कि सन १९४६ को डॉ भीमराव अंबेडकर को संविधान सभा का अध्यक्ष बनाया गया। सन १९४९ में संविधान बनकर तैयार हुआ। संविधान की कैलीग्राफी प्रेम बिहारी रायजादा ने की एवम उसमें चित्रकारी नंदलाल घोष द्वारा स्वर्ण पत्रक पर की गई तथा संविधान बनने से पहले दो हजार बार उसमें संशोधन किया गया।
नेचर ट्रेल ट्रिप के दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों को सोनबरसा जंगल का भ्रमण कराया गया जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में बुनियादी शिक्षा की नींव मजबूत करने के साथ उन्हें प्रकृति से परिचित कराना था। इस दरम्यान बच्चों ने नृत्य गीत प्रस्तुत किया और खेलकूद में सक्रिय भागीदारी निभाई और संविधान दिवस पर आयोजित इस ट्रिप को यादगार बनाया। बच्चों के प्रसन्नता उत्साह उमंग से लबरेज चेहरों को देखकर अभिभूत पालकों ने आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना की।
अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष बाजपेई द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पालकों सहित लोकेश्वरी साहू,सीमा ,सरिता के विशेष योगदान की सराहना की गई।