नवीन विधी महाविद्यालय भाटापारा में संविधान दिवस मनाया गया

भाटापारा। नवीन विधी महाविद्यालय भाटापारा मे संविधान दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, विशेष अतिथि श्रम कल्याण मंडल सदस्य आलोक मिश्रा, पूर्व प्रत्याशी सुनील महेश्वरी, संदीप पाण्डेय, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्र साव, जिला व्यापारी कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजकिशोर अग्रवाल, नगरपालिका उपाध्यक्ष त्रिलोक सलूजा, अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री अरूण यादव, जिला महामंत्री कमल ठाकुर, रेवा पारप्यानी, सभापति सिरिज जांगड़े, पूर्व महामंत्री संतोष सोनी, पूर्व पार्षद नानू सोनी, ऐल्डरमेन मुकेश साहु, किसान कांग्रेस के हेमंत उपाध्याय, कांग्रेस के मोहन केसरवानी, सांसद प्रतिनिधि सुरेश यदु, विधायक प्रतिनिधि अभिषेक मिश्रा, महाविद्यालय प्राचार्य ध्रुववंशी जी के द्वारा किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राएं व महाविद्यालय के टीचर स्टाफ उपस्थित थे। सर्वप्रथम आये हुए अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि सुरेन्द्र शर्मा ने  समस्त छात्र छात्राओं को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही आने वाले समय मे इनके कंधों मे संविधान के प्रति लोगों को जागरूक बनाने व लोगों को कानून प्रति विश्वास प्रगट करने मे व लोगों के हित रक्षा करने की कामना की। नगरपालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने छात्र छात्राओं को संविधान की शुभकामनाएं दी व निरंतर आगे बढ़ते रहने की कामना की। विशेष अतिथि श्रम कल्याण मंडल सदस्य आलोक मिश्रा ने इस कालेज की निरंतर उन्नति की कामना की व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व मे प्रदेश मे शिक्षा का स्तर बढ़ने की बात कही व उनके द्वारा सभी छात्र छात्राओं को अच्छी शिक्षा दिलाने हेतु हर साधन उपलब्ध कराने की बात कही, जिससे हर वर्ग के लोगों को शिक्षा मिल सके। महाविद्यालय प्राचार्य ध्रुववंशी जी ने इस महाविद्यालय को प्रदेश का एकमात्र शासकीय पांच वर्षीय विधि महाविद्यालय बताया व मांग पत्र मे बाउंड्री वाल, सायकल स्टैंड व स्टाफ की कमी को दूर की मांग रखी। जिस पर अतिथियों ने शीघ इसके निराकरण का आश्वासन दिया। आलोक मिश्रा ने उनके कार्यालय हेतु इन्वर्टर देने व इन्द्र साव द्वारा दो नग आलमारी देने की घोषणा की गई। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा मोहक सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर पाण्डेय व आभार दीवान मेडम द्वारा किया गया।