भाटापारा। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के द्वारा 27 नवंबर को एकदिवसीय धरने का आयोजन किया गया है । इस संदर्भ में भाटापारा में मुख्य नगरपालिका अधिकारी लाल अजय बहादुर सिंह को प्लेसमेंट कर्मचारी संघ की ओर से ज्ञापन सौंपा गया है।
प्लेसमेंट कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन दास मानिकपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी 170 नगरी निकायों में 27 नवंबर को 1 दिन के लिए सफाई पानी बिजली आपूर्ति सहित अन्य प्रशासनिक कार्य बाधित रहेगी बता दें कि प्लेसमेंट कर्मचारियों के द्वारा ठेका प्रथा बंद कर नियमितीकरण की मांग को लेकर बूढ़ा तालाब के पास रायपुर में एक दिवसीय महा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें भाटापारा के समस्त प्लेसमेंट कर्मचारी उस दिन काम में अनुपस्थित रहेंगे और धरना प्रदर्शन रायपुर में शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ का 27 नवंबर को एकदिवसीय धरना
