भाटापारा।राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग,छत्तीसगढ़ द्वारा प्रगतिशील कृषि उत्पादक सहकारी समिति भाटापारा की सदस्या सूची को अंतिम रूप देने के लिए राजिस्टिकरण अधिकारी के रूप में देवेंद्र कुमार नेताम को नियुक्त किया गया हैं जो छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी नियम,1962 के नियम क्रमांक 49-गग के उप-नियम (3) के अधीन सोसायटी की सदस्य सूची प्रकाशित करके तथा एतद द्वारा सूचित करते हैं कि इस सदस्य सूची के संबंध में यदि किसी सदस्यो को कोई दावा या आपत्ति हो तो वह मय प्रमाण के सूची प्रकाशित होने के दिनांक 18/11/2022 से 25/11/2022 के भीतर लिखित में आपत्ति मुझे कार्यालयीय समय मे सोसायटी के कार्यालय या कार्यालय प्रगतिशील कृषि उत्पादक सहकारी समिति में प्रस्तुत कर सकते हैं। सूची पर प्रस्तुत दावो एव आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में दिनांक 25/11/2022 समय 12.00 PM पर किया जाएगा तथा इस प्रकार उपान्तरित सूची को अंतिम सदस्यता / मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जावेगा।
