भाटापारा। रेलवे प्रशासन द्वारा लगातार स्टेशनों एवं गाडियों में यात्री सुविधाओं का विकास एवं उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है । इसी संदर्भ में भाटापारा स्टेशन में 02 लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है । लिफ्ट का लोकार्पण रायपुर लोकसभा के सांसद सुनील सोनी क्षेत्र के विधायक शिवरतन शर्मा एवं रायपुर रेल मंडल के मंडल प्रबंधक संजीव कुमार की उपस्थिति में किया गया। मौके पर सांसद सुनील सोनी ने कहा कि भाटापारा स्टेशन में यात्री सुविधाओं में अधिक से अधिक विस्तार हो इसके लिए प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही यहां पर कोच डिस्प्ले जो खराब पड़ा हुआ है शुरू करवाया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगों हेतु लिफ्ट का होना अतिअवाश्यक बताया । रेलवे द्वारा अधिसंरचना विकास के कार्य, यात्री सुविधा विकास, सुरक्षा तथा संरक्षा विकास के कार्य, स्वच्छता के कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है ।
विधायक शिवरतन शर्मा ने संबोधित करते हुये कहा कि इस सुविधा कि उपलब्धता से यहाँ के यात्रियों को प्लेटफार्म में एक प्लेटफार्म से दुसरे प्लेटफार्म आने –जाने में आरामदायक आवागमन की सुविधा मिलेगी, साथ ही इस क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात हैं । इसके लिए रेलवे प्रशासन कि तारीफ की एवं रेलवे प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
भाटापारा स्टेशन में आयोजित लोकार्पण समारोह में जनप्रतिनिधियों के अलावा रायपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. विपिन वैष्णव एवं मंडल के अधिकारीगण , कर्मचारीगण तथा क्षेत्र के नागरिक गण उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. विपिन वैष्णव ने दिया ।
