भाटापारा। सर्व गुजराती समाज की महिला कार्यकारिणी का गठन बीते दिनों हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से प्रीति साहब को सर्व गुजराती महिला मंडल का अध्यक्ष चुना गया। अपने निर्वाचन के बाद प्रीति शाह ने समाज की समस्त महिलाओं के प्रति उन पर विश्वास करने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज के प्रत्येक कार्य के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगी और उनकी कोशिश होगी कि समाज में अच्छे से अच्छा कार्य हो सके। बाद में प्रीति शाह ने बताया कि सर्व गुजराती समाज महिला मंडल के द्वारा भाटापारा गोपाल गौशाला में जाकर वहां पर गायों की सेवा की गई और गायों को गुड़ और रोटी खिलाई गई। इस नेक कार्य के लिए समाज के लगभग प्रत्येक घर से रोटी बनाकर महिलाएं लेकर आई थी। इसके पश्चात महिला मंडल की दूसरी मासिक मीटिंग का आयोजन भी किया गया और अनेक निर्णय लिए गए। अध्यक्ष प्रीति शाह ने समाज के समस्त महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
सर्व गुजराती समाज की महिला कार्यकारिणी का गठन
