
भाटापारा। सिंधी महिला मंडल के द्वारा सिंधी धर्मशाला में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 70 से भी अधिक महिलाओं ने शामिल होकर इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मौके पर प्रतियोगिता में भगवान श्रीराम से संबंधित एवं भगवान झूलेलाल से संबंधित प्रश्न पूछे गए साथ ही अन्य खेल भी हुए। इस मौके पर वीना बत्रा सौम्या जसवानी प्राची काम नानी आशा गोविंदानी ज्योति ठाकुर पायल पारप्यानी अंकिता जसवानी रितु सचदेव कोमल थद्वानी कौशल्या बत्रा नीलम छाबड़िया ज्योति सोनी भावना गिदवानी आरती ठाकुर सोनी भागपानी ने विभिन्न प्रतियोगिता में पुरस्कार हासिल किए। शीतल आर्य के द्वारा अपने मन को अपने काबू में करके गलत भावना को दूर करने की प्रेरणा दी गई। आयषा गोविंदानी के द्वारा नाट्य में एसिड अटैक के बाद भी लड़की को लक्छ हासिल करने के लिए प्रेरणा दी गई।
इस मौके पर डॉक्टर सरला निहलानी के द्वारा जरूरतमंद बच्चों को जो पढ़ाई के इच्छुक हैं उनको पढ़ाने में मदद करने के लिए 1 लाख तक की मदद की घोषणा की गई। इस पूरे कार्यक्रम में ज्योति मोटवानी सोनी छाबड़िया शीतल आर्य रीमा बत्रा कौशल्या बत्रा अंजू सहेता भावना गिदवानी नीलम छाबड़िया ,गुनी गंगवानी, शालू गोविंदानी शकुन सचदेव रचना पारप्यानी संगीता बजाज कमल थद्वानी पूनम लखवानी का विशेष सहयोग रहा है। कार्यक्रम से पूरे सिंधी समाज की महिलाओं में काफी हर्ष है।
