भाटापारा। स्थानीय शा आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 संलग्न आई आर यादव शा बहु उच्च माध्यमिक विद्यालय भाटापारा में सोमवार 07नवम्बर 22 को साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार एक्का ने छात्रों को संविधान, बच्चों के अधिकार संबंधी कानून तथा यातायात के नियमों की विस्तृत जानकारी दिये। साथ ही उन्होंने छात्रों को अनुशासित रह कर अपने कर्तव्यों का पालन करने की नसीहत दिये।
इस अवसर पर भाटापारा के न्यायिक दण्डाधिकारी व्यवहार न्यायालय माननीय राजेश रोजमिन खाखा,पी एल व्ही अशोक श्रीवास्तव, प्रधान पाठक देवलाल बघमार एवं शिक्षक गण अभिषेक वर्मा ,सालिक राम साहू, श्रीमती सरिता शर्मा, श्रीमती सरिता सोनी, श्रीमती अशोक बंजारे आदि उपस्थित रहे।
आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 में हुआ साक्षरता शिविर का आयोजन
