भाटापारा। समीपस्थ ग्राम पंचायत पेंड्री मे हुआ साप्ताहिक बाजार का शुभांरभ, सप्ताह के हर रविवार को लगेगी बाजार, बाजार का शुभांरभ गांव के बाजार चौक मे इंजिनियर के के देवांगन प्रतिनिधि जिला पंचायत सभापति द्वारा श्रीफल तोड़कर पुजा अर्चना कर गांव के बुजुर्ग लोगो के साथ मिलकर किया गया।, गांव के लोगो मे खुशी का माहौल था, खास बात तो यह थी की बाजार में मछली के साथ साथ आस पास से आए सब्जी बेचने वालो की पूरी सब्जी एक घंटे के अंदर ही बिक गई, ।इस अवसर पर के के देवांगन ने सभी से आने वाले रविवार को अधिक से अधिक सब्जी का बाज़ार लगाने की अपील की गई साथ ही सब्जी लेने पेंड्री बाजार आने की निवेदन भी किया और भगवान से प्रार्थना किया की आने वाले समय में पेंड्री का बाजार खुब आगे बढ़ते रहे। गांव के सभी लोगो को बधाई दिया, इस मौके पर गांव के सरपंच भाई केशव यदु जी, उप सरपंच भाई साहु जी, सचिव भाई चेलक, कोटवार, आर के कार बाज़ार के मालिक भाई रोहित यदू गांव के पंच, गांव के वरिष्ट गण एवम ग्रामवासी उपस्थित रहे।
