सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव जी की 553 वीं जयंती पर सिख समाज ने निकाला नगर कीर्तन जुलूस

भाटापारा। सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव जी के 553 वी जयंती पर सिख समाज के द्वारा नगर कीर्तन जुलूस ( भव्य शोभायात्रा) 7 नवंबर को दोपहर 2 बजे गुरु सिंह सभा से निकाली गई जो कि गुरु सिंह सभा से निकलकर झूलेलाल मंदिर बस स्टैंड फवारा चौक होते हुए स्टेशन रोड से हटारी बाजार होते हुए रात्रि 8 बजे के बाद गुरु सिंह सभा पहुंची शोभा यात्रा में पंजाब से आए हुए अखाड़ा पार्टी आकर्षण का केंद्र थे जो कि मुगल काल में देश की रक्षा के लिए लड़े जा रहे युद्ध कौशल से अपने कौशल से परिचय दे रहे थे ।उनके पीछे सिख समाज की महिलाएं भजन कीर्तन करते हुए चल रही थी । उनके पीछे पंज प्यारे एवं पालकी साहब में गुरु ग्रंथ साहब जी विराज मान थे
शोभायात्रा में चल रहेपंज प्यारे एवं पालकी साहब के स्वागत के लिए नगर के सिख समाज के द्वारा नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे तथा सिख समाज ने शोभा यात्रा का अपने घरों के सामने स्वागत कर आशीर्वाद लिया वहीं झूलेलाल मंदिर में सिंधी समाज के द्वारा स्वागत किया गया। वही समाज के सेवादार युवक एवं युवतियां शोभायात्रा के आगे जल छिड़काव एवं झाड़ू से मार्ग को साफ करते हुए चल रहे थे एवं अपने संगीत के द्वारा गुरु वाणी का शब्द ज्ञान करते हुए भजन मंडलियों की टोलियां चल रही थी।शोभायात्रा के सुचारू रूप से संचालन के लिए नगर पुलिस के द्वारा पर्याप्त पुलिस बल मुहैया कराया गया था जो कि शोभायात्रा के शुरू से लेकर अंत तक साथ में रहे तथा नगर पालिका प्रशासन के द्वारा सफाई एवं जल छिड़काव की उत्तम अवस्थाकी गई थी जिसके लिए गुरु सिंह सभा के प्रधान बलवंत सिंह सलूजा एवं प्रबंधक कमेटी ने उनका आभार व्यक्त किया है।