भाटापारा। गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर सिख समाज के द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया जिसका स्वागत कांग्रेस भवन के पास छत्तीसगढ़ सरकार में भवन एवं सन्निकार कर्मकार मंडल के सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश अग्रवाल ने किया। सतीश अग्रवाल ने वहां पर पूजा अर्चना कर सिख भाइयों का आत्मीय स्वागत किया। वहीं दूसरी तरफ राणा मेडिकल के पास विधायक शिवरतन शर्मा के द्वारा भी जुलूस का स्वागत किया गया।
सतीश और शिवरतन ने सिख समाज के जुलूस का स्वागत किया
