भाटापारा।कलेक्टर रजत बंसल के भाटापारा विधानसभा प्रवास के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए रीगनि के गौठान एवं चितावर देव कामता की सुविधाओं को बढाने के लिए उनके साथ स्थल निरीक्षण भी किया। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर कार्य भी स्वीकृत करने के लिये कहा।
निरीक्षण के समय ग्राम रीगनी के गौठान में 10 लाख लागत से निर्मित ए पी एल अपोलो बिल्डिंग प्रोडक्ट के सौजन्य से बने शैड का उद्घाटन ग्राम पंचायत के सरपंच दुलारी ध्रुव और गौठान अध्यक्ष जागेश्वर ध्रुव के द्वारा किया गया।
उद्योग द्वारा गौठान में किए गए कार्य की प्रशंसा करते हुए कलेक्टर रजत बंसल ने एक और शैड निर्मित करने का निर्देश कम्पनी के प्रतिनिधि संतोष राय को देते हुए कहा की उस शैड़ में ग्रामीण स्वरोजगार की उपलब्धता होनी चाहिए। जिससे कम से कम 20 लोगो को रोजगार उपलब्ध हो सके। साथ ही उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी आशीष कर्मा को बाड़ी के विकास के लिए प्लान तैयार कर सम्बन्धित विभाग के माध्यम से काम शुरू करने का निर्देश दिया।
धार्मिक एवं पर्यटन स्थल चीतावर देव में पहुंचकर कलेक्टर सहित समस्त अधिकारी , श्री महेश्वरी सहित जनप्रतिनिधियों ने पूजा करने के बाद वहां की सौंदर्यता और आवश्यक्ता कि पूर्ति के लिए गार्डन, झूला, कुण्डी आदि निर्माण के लिए ग्रामीणों ने मांग रखी। जिस पर स्वीकृति हेतु प्राकलन एवं प्रस्ताव बनाने पंचायत के अधिकारियों को कलेक्टर ने निर्देश दिया।
विश्राम गृह सिमगा में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने अध्यक्ष भागवत सोनकर एवं उपाध्यक्ष अविनाश दास के नेतृत्व में मिनी स्टेडियम तथा आत्मानंद स्कूल से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की मांग कलेक्टर के समक्ष रखी।पार्षद कान्हा यदु की मांग पर जल्दी ही सिमगा के गौठान में पुनः गोबर खरीदी प्रारम्भ करने हेतु आवश्यक तैयारी करने का निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिया।
प्रवास के समय प्रमुख रूप से कन्हैया कश्यप, शिव कुमार राकेश, रोहित साहू, गणेश गोस्वामी, अशोक देवांगन, हिरेंद्र कोशले, लखन देवांगन, पिंटू माली, अब्दुल खान, यश शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
