भाटापारा। बीते कुछ समय से भाटापारा सिविल अस्पताल के कार्यों में निरंतर सुधार देखा गया है साथ ही व्यवस्था में भी पहले की तुलना में कुछ सुधार देखने में आया है शासकीय अस्पताल कुछ मामलों में काफी अग्रणी रूप से उभर कर आया है जिसमें सबसे प्रमुख है प्रसव के मामले भाटापारा अस्पताल में कुल 140 प्रसव के मामले हुए हैं जबकि जिला अस्पताल में भी 140 प्रसव के मामले ही हो पाए हैं यहां पर यह बता दें कि जिला अस्पताल की तुलना में भाटापारा सिविल अस्पताल में सुविधाएं काफी कम है बावजूद इसके एक माह में इतने प्रसव के कार्य होना अपने आप में एक उपलब्धि है। अक्टूबर माह में 389 मरीजों की भर्ती कर उपचार किया गया है इसी प्रकार आई ओपीडी 259 मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए हैं। 183 नए आयुष्मान कार्ड जनरेट किया गया है आयुष्मान कार्ड का उपयोग 521 मरीजों में से 470 मरीजों ने किया है जिसका कुल प्रतिशत 90 होता है। यहां पर प्रभारी के रूप में पिछले 2 वर्षों से डॉक्टर आर महेश्वरी पदस्थ हैं। उनके द्वारा भी लगातार सुधार के लिए प्रयास किया जाता रहा है।
इस प्रकार सब प्रकार की सुविधाएं सिविल अस्पताल भाटापारा में मरीजों के द्वारा उठाई जा रही हैं यहां पर इस समय सबसे बड़ी समस्या है अस्पताल के लिए नई बिल्डिंग की भाटापारा सिविल अस्पताल में बिल्डिंग की समस्या सबसे बड़ी है इसके अतिरिक्त यहां पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है यदि सरकार यहां पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति करती है तो भाटापारा सिविल अस्पताल नई ऊंचाइयों को छू सकता है इसके अतिरिक्त यहां पर 100 बिस्तर के अस्पताल की बिल्डिंग सहित सख्त आवश्यकता है। वही इस अस्पताल में कार्यरत स्टाफ के लिए क्वार्टर की भी भारी कमी है जिससे अस्पताल के कर्मचारी जूझ रहे हैं। काफी मशक्कत के बाद यहां पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की पदस्थापना की गई है जबकि यहां पर अन्य विशेषज्ञों खास करके एमडी मेडिसिन चाइल्ड स्पेशलिस्ट चर्म रोग विशेषज्ञ दंत विशेषज्ञ हार्ट् विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों के यहां पर सख्त आवश्यकता है भाटापारा काफी बड़ा क्षेत्र है जिस हिसाब से भाटापारा शासकीय अस्पताल का विकास होना चाहिए था नहीं हो पाया लोगों में इस बात को लेकर काफी नाराजगी व आक्रोश रहता है। यहां पर वर्तमान में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के पद पर डॉ आर महेश्वरी पदस्थ है। भाटापारा के सिविल अस्पताल में अन्य जिलों के भी मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।
व्यवस्था में सुधार
पहले की तुलना में व्यवस्था में काफी सुधार किया गया है पूरा स्टाफ मिलजुल कर कार्य करता है तभी इतने प्रसव के कार्य संपन्न हो सके हैं। अच्छी और ज्यादा सुविधा मिलने से यह अस्पताल और नई ऊंचाइयों को छू सकेगा।
डॉ आर महेश्वरी
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर भाटापारा
सिविल अस्पताल भाटापारा छू रहा है अब नई ऊंचाइयां, बावजूद अनेकों समस्याएं अभी भी बरकरार
