अरुण साहू होंगे भाटापारा थाने के नए प्रभारी

भाटापारा। शहर थाना प्रभारी मंजू लता राठौर का तबादला अजाक/ महिला परामर्श केंद्र बलोदा बाजार हो गया है। उनकी जगह पर गिधौरी थाना से अरुण साहू को भाटापारा शहर थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उक्त आशय का आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने जारी किया है।