भाटापारा। लिंक रोड कृषि उपज मंडी के पास मयूर परिवहन की एक ट्रक बीते दिनों चोरी चली गई। इस आशय की रिपोर्ट शहर थाने में मयूर परिवहन के मालिक राधेश्याम शर्मा फग्गा के द्वारा दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रक क्रमांक सीजी 04 J 3544 को ड्राइवर संदीप वर्मा बीते 2 माह से चला रहा था 28 अक्टूबर को करीबन शाम को 5:00 बजे के आसपास ड्राइवर संदीप वर्मा ने गाड़ी को मंडी रोड के पास लिंक रोड पर खड़ी करके ट्रक की चाबी ट्रक के केबिन में रखकर के दरवाजा बंद कर अपने घर चला गया था। 29 अक्टूबर को जब वह आया तो देखा ट्रक वहां पर नहीं था। इसकी सूचना उसने अपने मालिक राधेश्याम शर्मा को दी खोजबीन करने के बाद जब ट्रक नहीं मिला तो मालिक राधेश्याम शर्मा ने शहर थाने में जाकर ट्रक चोरी चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और धारा 379 के तहत मामला दर्ज करके विवेचना में ले लिया है। बताया गया है कि 28 अक्टूबर को ही रात में 10:00 के बाद किसी अज्ञात चोर के द्वारा ट्रक को चोरी कर लिया गया ट्रक का जीपीएस वर्तमान में बंद है।
मयूर परिवहन की ट्रक चोरी, रिपोर्ट दर्ज
