भाटापारा सिविल अस्पताल में आम जनता की सुविधा के लिए ऑक्सीजन प्लांट शुरू

भाटापारा। स्थानीय सिविल अस्पताल में आम जनता की सुविधा के लिए शनिवार को ऑक्सीजन प्लांट प्रारंभ किया गया। इस मामले में जानकारी देते हुए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर राजेंद्र महेश्वरी ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट जो एक अर्से से निर्माणाधीन था वह शनिवार को प्रारंभ हो गया है उक्त प्लांट से ऑक्सीजन से संबंधित मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा अस्पताल में ही दी जा सकेगी इसके पहले ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं होने के कारण अधिकांश मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता रहा है ऑक्सीजन प्लांट केंद्र राज्य शासन के सहयोग से यूएनडीएफ के मद से प्राप्त हो सका है। इसके लिए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर राजेंद्र महेश्वरी लगातार प्रयास कर रहे थे कि अस्पताल में 500 एलपीएम ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट स्थापित हो सके शनिवार को उक्त प्लांट के प्रारंभ होने के मौके पर यू एन डी पी के केंद्र एवं राज्य स्तरीय दल के इंजीनियर अभिमन्यु सक्सेना संजय मिश्रा विजय थापियाल अनुपमा तिवारी व उनकी टीम ने आवश्यक जानकारी साझा करते हुए उसके रखरखाव संबंधी एवं अन्य आवश्यक जानकारी प्रदान की उक्त अवसर पर डॉ राजेंद्र महेश्वरी व स्टाफ के अन्य लोग मौजूद थे।