निपनिया सोसाइटी के अधीन धान उपार्जन केंद्र कोनी धान खरीदी में फर्जीवाड़ा: जांच प्रारंभ 

 

भाटापारा। निपनिया सोसाइटी के अधीन आने वाली धान उपार्जन केंद्र कोनी में जो धान खरीदी के समय फर्जीवाड़ा हुआ है उसकी जांच प्रारंभ हो गई है। इस सिलसिले में जांच अधिकारी वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक एके सूर्यवंशी ने संबंधित सभी लोगों को नोटिस जारी कर दिया है नोटिस में
17 तारीख दिन सोमवार को उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। जानकारी में बताया गया है कि जिनके खिलाफ आरोप लगाए गए हैं उन सभी लोगों को नोटिस जारी किया गया है इसके अतीत उन सभी लोगों को भी नोटिस जारी किया गया है जिनका रकबा बिना जानकारी के जोड़ लिया गया है साथ ही तत्कालीन समय में समिति प्रबंधक निपनिया सोसाइटी प्रबंधक धान उपार्जन केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर सहित जरूरी अन्य लोगों को नोटिस जारी किया गया है। इधर जिला कलेक्टर रजत बंसल ने पूरे मामले को काफी गंभीरता से लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां पर काफी बड़ा मामला सामने आ सकता है सोमवार की जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।