शासकीय हाईस्कूल बिटकुली में छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत सायकल वितरण किया गया 

 

भाटापारा। ग्राम पंचायत बिटकुली में बुधवार को शासकीय हाईस्कूल बिटकुली में कक्षा 9वी की छात्राओं को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत छात्राओं को सायकल वितरण किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश अग्रवाल , सदस्य निगम मंडल छत्तीसगढ़ शासन थे। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सतीश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार अनेक योजनाएं शिक्षा विभाग के लिए संचालित कर रही है उसमें से एक महत्वपूर्ण योजना साइकल की है अग्रवाल ने कहा कि लोगों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का अवश्य लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने भूपेश बघेल सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की लोगों को जानकारी दी। इस कार्यक्रम में शाला के प्राचार्य रमेश वर्मा, एवं अन्य शिक्षक गण , बद्री प्रसाद ध्रुव, अलोक गायकवाड , अभिलास तिवारी, नेतराम देवांगन शाला समिति अध्यक्ष, रामेश्वर ध्रुव जनपद सदस्य, अश्वनी जांगड़े , युवा नेता विनोद देवांगन, राजू घृतलहरे, हकीन बेग, ललित यादव, अजय घृतलहरे, अमृत साहू, सरिता ध्रुव, अशोक साहू दारा, मोहन वर्मा, केदार मिश्रा, एवं सदस्यगण, ग्रामीणजन व अन्य ग्रामवासि उपस्थित रहे।