छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज भाटापारा ईकाई द्वारा उत्साहपूर्वक शरद उत्सव मनाया गया

 

भाटापारा। रविवार 9 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के पावन यामिनी में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज भाटापारा ईकाई के द्वारा समस्त अग्रजनो की पावन उपस्थिति में उत्साहपूर्वक शरदोत्सव मनाया गया । प्रथम सत्र खेल कूद की गतिविधि से प्रारम्भ हुआ जिसमें चुटकी ताली बजाओ, टोपी पहनाओ जैसे नई परम्परा का खेल का क्रियान्वयन महिला मंडल द्वारा किया गया ,
इस नई प्रकृति के खेल में सभी वर्ग के अग्रजनो ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई, जिसमे ताली चुटकी बजाओ वाले खेल में प्रथम पुरस्कार पूजा अग्रवाल, द्वितीय निखिल अग्रवाल,एवं तृतीय संजय अग्रवाल को प्राप्त हुआ, इसी प्रकार टोपी पहनाओ में प्रथम पुरस्कार झरना अग्रवाल, द्वितीय कामिनी अग्रवाल एवं तृतीय उन्नति अग्रवाल को प्राप्त हुआ । फैंसी ड्रेस में प्रथम पुरस्कार ओजस अग्रवाल, द्वितीय आशी कार्तिक एवं रुक्षास अग्रवाल, तृतीय सेजल, अवन्या आन्या, एवं वर्तिका अग्रवाल को प्राप्त हुआ तथा रूद्र, अग्रवाल को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया । नृत्य एवं कविता पाठ वैदिक, विराज,सेजल, निष्ठा, अविका, शिवा, लोकेश, गीत एवं उत्कर्ष अग्रवाल की सराहनीय प्रस्तुति को भरसक करतल ध्वनि एवं नगद पुरस्कार का प्रतिसाद प्राप्त हुआ । प्रथम सत्र को विराम देकर कार्यकारिणी गठन / चुनाव की प्रक्रिया चुनाव अधिकारी सतीश अग्रवाल एवं डॉ0 शारदानन्द अग्रवाल के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुआ । भाटापारा इकाई के स्वस्थ्य परंपरा के अनुकूल सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिसमे अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष रविकांत अग्रवाल ग्रामीण बैंक वाले, एवम् रिपुसुद्न अग्रवाल, सचिव निखिल अग्रवाल, सह सचिव चेतन अग्रवाल,कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल एक्सिस बैंक वाले, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती विंध्या अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती ममता अग्रवाल, सचिव श्रीमती शिखा ( मोना अग्रवाल ), सह सचिव श्रीमती श्रुति अग्रवाल, युवा मंडल अध्यक्ष आयुष अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण अग्रवाल, सचिव अमन अग्रवाल एवम् सह सचिव प्रकाश अग्रवाल निर्वाचित हुए । चुनाव अधिकारियो ने निर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई देते हुए समाज की उत्तरोत्तर प्रगति की मंगल कामना के साथ चुनाव प्रक्रिया को विराम दिया । पदाधिकारियो ने ससम्मान मुख्य अतिथि शिवरतन शर्मा, विधायक को मंचासीन किये,मुख्य अतिथि का स्वागत मंचासीन पदाधिकारियो के द्वारा पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ से किया गया । उदबोधन के क्रम में कार्यक्रम के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने कहा कि समाज ने जो दायित्व उन्हें सौपा है उसके प्रति वो गम्भीर है तथा सभी वर्ग की सहमति एवं सहयोग से समाज के उत्तरोत्तर प्रगति के लिए सँघर्ष रत रहेंगे । सामाजिक आयोजन के लिये सभी सहयोगकर्ताओ को धन्यवाद तथा विशेष रूप से विजय कुमार अग्रवाल एवं उनके परिवार के प्रति धन्यवाद, आभार ज्ञापित किया जिनके सौजन्य से आज के शरदोत्सव कार्यक्रम के लिये उनका मंगलभवन परिसर उपलब्ध हुआ ।, केंद्रीय सह सचिव बृजेश अग्रवाल ने अध्यक्ष के कार्य काल में हुई सामाजिक उपलब्धि का जिक्र करते हुए नई कार्य योजना के लिए सभी अग्रजनो से सहयोग की अपेक्षा करते हुए अपनी वाणी को विराम दिया। मुख्य अतिथि शिवरतन शर्मा ने अपने राजनितिक जीवन की शुरुआत की घटनाक्रम से अवगत कराते हुए कहा कि आगामी चुनाव में उनकी पुनरावृत्ति होने पर समाज को और भी सहयोग की अपेक्षा निहित है, उन्हें आमंत्रित कर सम्मानित किये जाने के लिए समाज के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपनी वाणी को विराम दिया । पश्चात सम्मान के क्रम में भाटापारा ईकाई के 9वीं से 12वीं तक के उन छात्र/छात्राओं को जिन्होंने सन 2021 -22 के परीक्षा सत्र में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर समाज को गौरवान्वित किया , जिनमे कु0 आरोही अग्रवाल पुत्री श्री बृजेश श्रीमती अर्चना अग्रवाल, श्री प्रांजल अग्रवाल एवं श्री प्रखर अग्रवाल पुत्र श्री राजेश श्रीमती भावना अग्रवाल एवं कु0 पलक अग्रवाल पुत्री श्री संजय श्रीमती ममता अग्रवाल, को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर ,मुख्य अतिथि के कर कमलो से सम्मानित किया गया। श्री अनुपम पुत्र श्री अखिल श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टेड अकाउंटेंट की परीक्षा उत्तीर्ण कर चार्टेड अकाउंटेंट की उपाधि प्राप्त किया है, उन्हें भी स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया । प्रतिभा सम्मान के बाद मंचासीन पदाधिकारियो ने मुख्य अतिथि का शाल, श्रीफल एवं स्मृतिचिन्ह से सम्मानित किया गया । संरक्षक डॉ0 शारदानन्द अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के प्रति आभार ब्यक्त कर मुख्य अतिथि सहित सभी पदाधिकारीगण स्नेह भोज हेतु भोजन कक्ष में पधारे। अग्रजन भोजन प्राप्त कर रहे थे इसी दरम्यान महिला मंडल के द्वारा गरबा नृत्य प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम के अंत में उन सभी पक्षो के प्रति आभार ब्यक्त किया गया जिनका भी प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष सहयोग कार्यक्रम की सफलता के लिये प्राप्त हुआ, विशेष रूप से श्री विजय कुमार अग्रवाल जिनके सौजन्य से मंगल भवन, श्री प्रदीप अग्रवाल ऋतू स्क्रीनर्स जिनके सौजन्य से 4 नग स्मृति चिन्ह ( मोमेंटो ) प्राप्त हुआ । सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल संचालन क्षिप्रा अग्रवाल के द्वारा किया गया, साथ ही सचिव के द्वारा मंच संचालन में सहयोग प्रदान किया गया।