भाटापारा। रायपुर रेल मंडल का मंगलवार को पदभार ग्रहण करने के दूसरे दिन ही बुधवार को नवपदस्थ मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने भाटापारा रेलवे स्टेशन व सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया।इस अवसर पर उनके साथ रेल डिविजन के तमाम अधिकारीगण साथ थे।इसके पूर्व उनका यहां आगमन पर स्टेशन प्रबंधक अजय कुमार,रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य अरुण छाबड़ा ने उनका स्वागत किया।
भाटापारा स्टेशन का निरीक्षण के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए डीआरएम संजीव कुमार ने कहा कि रायपुर डिविजन का यह स्टेशन काफी महत्वपूर्ण स्टेशन है।अभी उन्होंने यहां चल रहे कार्यों को देखा है। इस स्टेशन पर समय समय पर और भी विकास कार्य प्राथमिकता के साथ कराए जायेंगे,इस स्टेशन के विकास और रेल यात्री सुविधाओं की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा।वे समय समय पर यहां आते रहेंगे और जो भी मांगे या समस्या होगी उसका निराकरण जल्द से जल्द कराने का प्रयास करेंगे।पत्रकारों ने कोच डिस्प्ले के कार्य को तेज गति से कराने और प्लेटफार्म नंबर 3 और 4 पर रायपुर एंड पर एक भी यूरिनल प्वाइंट नही होने का ध्यान दिलाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।इस अवसर पर एडीआरएम लोकेश विश्नोई, सीनियर डीसीएम विपुल वैष्णव सीनियर डीओएम पुलकित सिंघल,सीनियर डीएन लाइन नारायण लाल सहित रायपुर डिविजन के अन्य विभागों के विभाग प्रमुख भी साथ थे।वे लगभग डेढ़ घंटे तक यहां रुके और स्टेशन मास्टर कक्ष,रेल यात्री प्रतीक्षालय सहित सर्कुलेटिंग एरिया का घूम घूम का निरीक्षण किया।
अपने पहले निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों से चर्चा करते हुए कुछ टिप्स भी देते रहे। मंडल रेल प्रबंधक खुशनुमा अंदाज में दिखे। भाटापारा स्टेशन पहुंचने पर सीएसएम अजय कुमार ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।रेल सलाहकार समिति के सदस्य अरुण छाबड़ा ने भी उनका स्वागत किया।इस दौरान आर पी एफ कमांडेंट संजय कुमार गुप्ता,पोस्ट प्रभारी आर एन मिश्रा,जीआरपी प्रभारी गोपी पैकरा सहित,आई ओ डब्लू, पी डब्लू आई,चीफ बुकिंग सुपरवाइजर दुबे,कमर्शियल निरीक्षक टी नाग सहित काफी संख्या में अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।
नए डीआरएम संजीव कुमार ने भाटापारा स्टेशन का लिया जायजा
