भाटापारा। भाटापारा संभाग के अंतर्गत भाटापारा शहर में बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन संयुक्त अभियान के तहत काटे गए वसूली के संयुक्त अभियान के तहत वृहद कार्यवाही की गई इसके अंतर्गत संभाग की 8 टीमें अधिकारियों के साथ भाटापारा शहर में कार्यवाही के लिए निकली इस कार्यवाही में 58 उपभोक्ताओं के लाइन काटी गई जिन पर 17 लाख 42 हजार की राशि भुगतान हेतु बकाया है अभियान के 22 उपभोक्ताओं द्वारा 418305 रू का भुगतान कार्यवाही के दौरान किया गया टीमों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है अवैध रूप से विद्युत का उपयोग करते पाए जाने पर विद्युत अधिनियम की उचित धारा 135 एवं 138 के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी यह कार्यवाही सतत जारी रहेगी विभागीय अधिकारी जी पी अनंत द्वारा बताया गया कि यह कार्यवाही लगातार पूरे भाटापारा संभाग के अंतर्गत आने वाले शहर एवं ग्रामों में चलेगा उनके द्वारा लोगों से समय पर विद्युत देयको का समय पर भुगतान कर लाइन विच्छेदन की कार्यवाही से बचने की अपील भी की गई उक्त कार्रवाई में संभाग वासुदेव अभियंता कनिष्ठ अभियंता एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी द्वारा उक्त कार्य को संपादित की गई
58 बकायेदारों के काटे गए विद्युत कनेक्शन
