🔴 भ्रामक प्रचार और फारवर्ड करने से बचें-एसपी ने की अपील
भिलाई । मुख्यमंत्री की फोटो लगाकर सोशल मीडिया पर बच्चा चोर गिरोह के पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय होने पाम्पलेट पूरी तरह फेक है। ऐसे अफवाह वाली भ्रामक जानकारियां लोग बिना सत्यता जांच के सोशल प्लेटफार्म पर वायरल कर रहे हैं जो कि समाज में अंजान लोगों को आशंकित नजरों से देखते हुए लोग मारपीट कर रहे हैं।
एसपी डाॅ. अभिषेक पल्लव ने इस पाम्पलेट और बच्चा चोरी को लेकर किए जा रहे तमाम भ्रामक मैसेज फारवर्ड न करने की अपील दुर्ग जिला निवासियों से की है।
गौरतलब हो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पाम्पलेट, फोटो विडियो सहित कुछ लोगों की तस्वीर लगाकर जो पोस्टर वायरल किया जा रहा है। इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि वे ही वो लोग हैं जो छत्तीसगढ़ में बच्चा चोरी करने आए हैं। साथ में मुख्यमंत्री की फोटो लगाकर जनहित में सतर्क रहने की अपील वाले इस मैसेज को सरकारी टच देने की कोशिश की गई है। एसपी डाॅ. पल्लव ने इस तरह के मैसेज को फर्जी बताते हुए कहा कि ऐसा कोई मैसेज जारी नहीं किया गया है, न ही प्रदेश में इस तरह के किसी गिरोह के होने की जानकारी है। अलग अलग जगहों पर कुछ मारपीट की घटनाएं हुई हैं, उनमें पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। कई जगहों पर बाहर के प्रदेशों से भिखारी, बंजारे और साधू के वेश में रहने वाले लोग आए हैं, इन्हें बच्चा चोर समझ जबरन मारपीट करना गलत है और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
मुख्यमंत्री का फोटो लगा पाम्पलेट फर्जी और अफवाह फैलाने की साजिश है…
