देवी की उपासना से मानव जीवन में ऊर्जा और चेतना का संचार होता है-सुशील शर्मा

भाटापारा। मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा ने नवरात्र के पर्व पर भाटापारा विधानसभा के विभिन्न गाँवों में सघन दौरा कर दुर्गा माता का दर्शन किया ग्राम तरेंगा,रोहरा,सिमगा में दुर्गा एवं झांकी दर्शन,सूरजपुरा,सेमारिया,देवरी,दतरेंगी,कड़ार,
निपनिया,भोथिडिह,खपरी,सिलवा,पासिद,
रामपुर,राजपुर,पाटन,चिचपोल,सुहेला,सहित अनेक गाँवों में जाकर दुर्गा दर्शन कर जसगित सेवा में भाग लेकर ग्रामीण जनो से भेंट मुलाक़ात कर राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुये कहा कि जब से भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री बने है तब से लेकर आज तक सिर्फ़ छत्तीसगढ़ के निवासियों के हितार्थ कार्य कर रहे है आज प्रदेश में सभी ख़ुशहाल होकर शांति पूर्वक अपना अपना जीवन यापन कर रहे है देश में महंगाई की मार चारों तरफ़ पड़ रही है किंतु हमारे यहाँ फ़र्क़ नही पड़ रहा है क्यूँकि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानो को समय समय पर धान की बोनस राशि प्राप्त हो रही है किसानो को बोनस मिलने से बाज़ार भी गुलज़ार रहता है और राजीव गांधी भूमिहीन खेतिहर मज़दूर योजना के तहत मज़दूरों को भी आर्थिक सहयोग प्रति वर्ष ७०००० सात हज़ार रुपया मिलने के कारण मज़दूर भी प्रशान्न रहते है,रीपा योजना के तहत अब गोठान में बेरोज़गार युवकों भी रोज़गार के साधन उपलब्ध कराये जाएँगे।
मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा के निरंतर ग्रामीण दौरे से ग्रामीण जन अपनी जन समस्याओं को बताते है उन समस्याओं को कृषि एवं पंचायत मंत्री रविंद्र चोबे और खनिज विकास निगम अध्य्क्श गिरीश देवाँगन के माध्यम से निराकरण करने का पूरा प्रयास करते रहते है।
सुशील शर्मा के साथ ग्रामीण दौरें में इंद्र साव,अरुण यादव,सचिन शर्मा,हेमंत उपाध्याय विशेष रूप से रहते है।