दीनदयाल उपाध्याय वार्ड भाटापारा में उपस्वास्थ्य केंद्र प्रारंभ

 

 

 

भाटापारा। दीनदयाल उपाध्याय वार्ड भाटापारा में उपस्वास्थ्य केंद्र प्रारंभ हुआ. निगम मंडल सदस्य श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन सतीश अग्रवाल ने उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया एवं वार्ड वासियों को बधाई दी। जिन्हें अब स्वास्थ सुविधा उनके घर के नजदीक ही प्राप्त होगी,। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश अग्रवाल ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रारंभ होने से वार्ड सहित आसपास के लोगों को इलाज के लिए काफी सुविधा मिलेगी और जल्द इलाज हो सकेगा उन्होंने कहा कि सरकार की महती योजना के तहत उप स्वास्थ्य केंद्रों का शुभारंभ किया जा रहा है यह आम लोगों के लिए काफी लाभ प्रद रहेगा।
लोकार्पण कार्यक्रम में साथ में उपस्थित रहे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुप्ता उपाध्यक्ष त्रिलोक सलूजा सभापति एवं वार्ड पार्षद शिरीष जांगड़े सुनील गुप्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं सभापति प्रतिनिधि आलोक मिश्रा सभापति पार्षद गण दीपक निर्मलकर श्रीमती रानी राजेंद्र वर्मा विक्की ठाकुर शैलेंद्र अहिरवार एल्डरमैन गिरीश पारप्याणी श्रीमती कुमारी जांगड़े मनीष पंजवानी, पवन यदु मुनिन्द्र साहू वार्डवासी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।सुनीता गुप्ता त्रिलोक सलूजा शिरीष जांगड़े आलोक मिश्रा सुनील गुप्ता ने भी वार्डवासियों को उदबोधन में बधाई दी।