शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि 26 सितंबर से,  दुर्गा प्रतिमा को आकार देने में लगे मूर्तिकार

भाटापारा। शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि 26 सितंबर से प्रारंभ होगी जिसको लेकर दुर्गा प्रतिमा को आकार देने में मूर्तिकार लगे हुए हैं। इस बार कोविड-19 से मुक्ति मिलने के बाद पूरे उत्साह उमंग के तहत भक्तों के द्वारा नवरात्रि पर्व की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है गणेश उत्सव के समाप्त होते ही मूर्तिकार भी माता दुर्गा की मूर्ति बनाने के लिए रात दिन लगे हुए हैं महंगाई का असर माता दुर्गा की प्रतिमा पर भी दिखाई दे रहा है। गत वर्ष की तुलना में इस बार 20% तक मूर्तियों में मिलने की बात मूर्ति कारों ने कही है ।

इस बार काफी बड़ी संख्या में सार्वजनिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी इसको लेकर भी सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समितियों के द्वारा तैयारियां की जा रही है । यह प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता की ही कृपा है कि गणेश उत्सव पूरे धूमधाम से बिना किसी परेशानी के संपन्न हो गया है इससे भक्त गणों में काफी उत्साह नजर आ रहा है गणेश उत्सव के सुखद समापन के बाद नवरात्रि की तैयारियों में सारे लोग जुट गए हैं जगह जगह माता की प्रतिमा बनाने का कार्य मूर्ति कारों के द्वारा किया जा रहा है बताया गया है कि इस बार बड़ी संख्या में मूर्तियों के आर्डर मिल रहे हैं। पूरी तरह से आस्था और विश्वास से जुड़े इस पर्व में इस बार खासा उत्साह दिखाई देगा ऐसी पूरी संभावना है क्योंकि कोविड-19 का प्रभाव भी लगभग समाप्त हो चुका है। भक्तगण उत्साहित नजर आ रहे हैं। महंगाई की मार स्पष्ट त्योहारों पर नजर आ रही है माना जा रहा है कि नवरात्रि में भी इसका पूरा असर दिखाई देगा मूर्तिकार ने बातचीत में बताया कि सभी सामानों की कीमत दोगुनी हो गई है जिससे मूर्तियों की कीमत भी उन्हें बढ़ानी पड़ी है मूर्ति कारों ने बताया कि सबसे कम कीमत ₹5000 हो सकती है और अधिकतम कीमत कितनी होगी कहा नहीं जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ नगर सहित आसपास के सभी देवी मंदिरों में साफ-सफाई रंग रोगन की पुरजोर तैयारी लगातार की जा रही है गत वर्ष करो ना काल के चलते अति सामान्य रूप से नवरात्रि का पर्व मनाया गया था परंतु इस बार भक्तों में उत्साह नजर आ रहा है फल स्वरुप मंदिरों की समितियों के द्वारा भी व्यापक तैयारियां की जा रही है । ग्रामीण क्षेत्रों से भी मूर्तियों के ऑर्डर बहुतायत में मूर्ति कारों को मिल रहे हैं धुर्रा बाँधा गांव के मूर्ति का साहू का कहना है कि उनके पास केवल दो मूर्तियां ही ऑर्डर के लिए बची हुई है बाकी सभी मूर्तियां बिक भी चुकी है।

ज्योति कलश की होगी स्थापना
इस वर्ष सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की तैयारियां लगातार हो रही है स्पष्ट है कि इस बार मंदिरों में ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाएंगे। जिन भक्तों के द्वारा मंदिरों में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करवाए जाते हैं उन लोगों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है माना जा रहा है कि इस बार ज्योति कलश की संख्या में अच्छी खासी वृद्धि हो सकती है। कुल मिलाकर नवरात्रि पर्व को लेकर लोगों में इस बार अच्छा उत्साह है।