श्री शंकराचार्य विघा पीठ भाटापारा में हिंदी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

भाटापारा। श्री शंकराचार्य विघा पीठ भाटापारा में बुधवार को हिंदी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि क्षेत्र के साहित्यकार कन्हैया लाल श्रीवास एवं अजय साहू अमृतांशु रहे सरस्वती मां के पूजन अर्चन और अतिथि स्वागत के पश्चात कवि व साहित्यकार के द्वारा बच्चों को हिंदी भाषा के विकास और उपयोगिता के साथ महत्व पर प्रकाश डाला गया ।राष्ट्र भाषा का गौरव और विदेशों में भी हमारी राष्ट्र भाषा हिंदी ही यह मानी जाती है हिंदी साहित्य के पठन-पाठन के लिए लिए प्रेरित किया गया साथ ही उच्च विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए कविता पाठ और गीत हास्य कविताएं प्रस्तुत किया गया और विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिस का मूल्यांकन अतिथियों के द्वारा किया गया निबंध प्रतियोगिता वह गोष्ठी कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष मनोज गुप्ता व सचिव यशवंत साहू भी मौजूद रहे।

निबंध प्रतियोगित में प्रथम स्थान दिशा ठाकुर क्लास (10th)

द्वितीय स्थान काजल साहू क्लास (9th)

तृतीय स्थान आर्यन वर्मा क्लास (10th) ने प्राप्त किया।