गोढी एस में 67.56 लाख रूपये की लागत से बनने वाले स्कूल भवन का भूमिपूजन

 

 

भाटापारा ।  ग्राम गोड़ी एस में मंगलवार को नए हाई स्कूल भवन के लिए भूमि पूजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य गणेश सिंह ध्रुव ने की तथा विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष अमर मंडावी ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती गौरी सुरेंद्र वैष्णव एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के उपाध्यक्ष सुरेंद्र वैष्णव उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ निरंतर आगे बढ़ रहा है जिसका सारा श्रेय शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जाता है जिन्होंने जरूरत के अनुसार जगह जगह नए भवन स्वीकृत किए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य गणेश सिंह ध्रुव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ चौमुखी विकास कर रहा है प्रदेश की कांग्रेस सरकार गांव गरीब और किसानों की सरकार है इसलिए किसानों गरीबों पर पूरा ध्यान सरकार लगा रही है। गणेश सिंह ध्रुव ने आगे कहा कि सरकार अपने सारे वायदे को पूरा कर रही है और अब हम सब का कर्तव्य है कि आने वाले चुनाव में हम सबकांग्रेस को वोट देकर प्रदेश में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएं। ध्रुव ने आगे कहा कि स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के प्रयास से पूरे छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्तर काफी सुधरा है इस कड़ी में स्वामी आत्मानंद स्कूल एक बड़ी उपलब्धि है सरकार की। ग्राम के सरपंच गौरी सुरेंद्र वैष्णव की ओर से बताया गया कि उक्त स्कूल भवन हेतु 67 लाख रुपए से भी अधिक की राशि अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य गणेश सिंह ध्रुव के प्रयास से ही स्वीकृत हुई है इसके लिए समस्त ग्राम वासियों की ओर से वह गणेश ध्रुव स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करती हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।