बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने पारिवारिक कलह के चलते टूटने से 04 परिवारों को बचाया

● *काफी समय से अलग रह रहे ग्राम तेलासी, टोहडा, भाटापारा एवं ग्राम मोहदी निवासी पति-पत्नी के मध्य कराया गया समझौता*
● *महिला परामर्श केंद्र बलौदाबाजार द्वारा काउंसलिंग के माध्यम से 04 परिवार हंसी खुशी एक साथ रहने को हुए राजी*

भाटापारा। जिले के परिवार परामर्श केंद्र में भाटापारा की निरीक्षक मंजूलता राठौर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र, महिला आरक्षक सुष्मा बांधे एवं काउंसलरों की टीम द्वारा पारिवारिक कलह से टूटते रिश्ते को बचाने का हर संभव एवं सार्थक प्रयास किया जा रहा है। इसके अत्यंत सुखद परिणाम भी निरंतर प्राप्त हो रहे हैं। किसी एक परिवार के बिखराव से कई जिंदगियां प्रभावित होती हैं। पति-पत्नी के मध्य आपसी खटास को दूर कर उनके बीच पारिवारिक सुमधुर रिश्ते को बनाए रखने का हर संभव प्रयास लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कुल 09 प्रकरणों में काउंसलिंग की प्रक्रिया संपन्न की गई, जिसमें से ग्राम तेलासी निवासी नेहा पति विकास ढीढी, ग्राम टोहडा निवासी नीलिमा पति ओमप्रकाश टंडन, भाटापारा निवासी संजू साहू पति सत्यनारायण एवं ग्राम मोहदी निवासी देवकी पति भुवनेश्वर यादव के मध्य समझौता* कराया गया।

इन सभी परिवारों के मध्य विवाद का प्रकरण परिवार परामर्श केंद्र के पास पहुंचा था, जिसमें ये चारों पति-पत्नी काफी समय से आपसी मतभेदों एवं मनमुटाव के चलते अलग-अलग रह रहे थे। प्रकरण मे निरीक्षक मंजूलता राठौर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र, म.आर. सुष्मा बांधे एवं काउंसलरों की टीम द्वारा लगातार काउंसलिंग के माध्यम से सभी चारों परिवारों के मध्य आपसी खटास को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा था। *इन प्रयासों का आज सुखद परिणाम निकला तथा चारों परिवार अपने पुराने शिकायतों एवं नाराजगी को दूर करते हुये एक दूसरे का साथ निभाकर हमेशा एक साथ रहने के लिए तैयार हुये है।