पाटन में कल 14 सितंबर से शुरू होगी सीएम ट्रॉफी टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता 

 

पाटन। पाटन में कुम्हली इलेवन एवं नगर पँचायत पाटन के बैनर तले युवा कांग्रेस नेता सूरज जोशी के नेतृत्व में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के नाम 14 सितम्बर से 18 सितम्बर तक सीएम ट्रॉफी टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में नीलम नामदेव एक्का आईएएस सचिव छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन करेंगी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में पाटन के युवाओं के आदर्श एवं प्रेरणास्रोत चैतन्य बघेल सुपुत्र मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं आशीष वर्मा ओएसडी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन  भूपेंद्र कश्यप अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन एवं समस्त पार्षद गण, अश्वनी साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग, जवाहर वर्मा अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग, अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, राम बाई सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन,  राकेश ठाकुर किसान नेता पूर्व सभापति जिला पंचायत दुर्ग,  महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, संजय यदु अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, रमन टिकरिहा सभापति जनपद पंचायत पाटन दिनेश साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, विष्णु चंद्राकर संरक्षक कुम्हलीXI उपस्थित रहेंगे।  उपरोक्त जानकारी  सूरज जोशी आयोजककर्ता, विवेक पटेल अध्यक्ष आयोजक कमेटी ने दी है। विजेता टीम को प्रथम ईनाम 5 लाख , द्वितीय 2.50 लाख, तृतीय को 51000 हजार साथ ही मैन ऑफ द सीरीज विजेता क्रिकेट टीम को पुरूस्कृत किया जाएगा। समापन दिवस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं  मुख्यमंत्री के ओएसडी  आशीष वर्मा सहित अन्य प्रमुख अतिथियों का आगमन होगा।