भाटापारा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से अग्रवाल अग्रोहा शक्ति पीठ से अखंड ज्योत लेकर निकली कुलदेवी आद्य लक्ष्मी जन आशीर्वाद यात्रा शुक्रवार को भाटापारा पहुंची। अग्रवाल सभा भाटापारा की ओर से कुलदेवी महालक्ष्मी माता के रथ का अग्रसेन भवन में जोरदार स्वागत किया गया और पूजा अर्चना की गई दोपहर बाद पूरे बाजे गाजे के साथ सती मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई जो सदर बाजार गोविंद चौक राम सप्ताह चौक आजाद चौक जय स्तंभ चौक होते हुए कांग्रेस भवन में जाकर संपन्न हुई। उसके पश्चात रथ यात्रा तिल्दा नेवरा के लिए रवाना हुई जहां पर लिमतरा चौक पर अग्रवाल समाज एवं सर्व समाज के द्वारा पूजा अर्चना की गई। रथ यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया अन्य समाज के लोगों के द्वारा भी रथ यात्रा का स्वागत किया जिसमें प्रमुख रुप से माहेश्वरी समाज आदि गौड़ ब्राह्मण समाज जैन समाज के प्रकाश मोदी एवं नवीन घटिया परिवार के द्वारा रथ यात्रा का स्वागत किया गया। रथयात्रा के आगे आगे अग्रवाल समाज के काफी संख्या में पुरुष व महिलाएं चल रही थी कहां थी भजनों की वर्षा भी निरंतर हो रही थी देश में सद्भावना शांति सुख समृद्धि का संदेश लेकर यह यात्रा निकाली गई है। शोभायात्रा में पुरुष सफेद पायजामा कुर्ता और महिलाएं पीली साड़ी में शामिल हुई ।
कुल देवी महालक्ष्मी का विशाल भव्य मंदिर बनाया जा रहा
इस मामले में जानकारी देते हुए विष्णु पोद्दार ने बताया कि अग्रवा में कुल देवी महालक्ष्मी का विशाल भव्य मंदिर बनाया जा रहा है मंदिर की लागत लगभग सबको रुपए होगी अयोध्या में श्री राम लला का मंदिर बनाने वाले इंजीनियर के द्वारा ही माता लक्ष्मी का मंदिर बनाया जा रहा है इस मंदिर के साथ ही धर्मशाला व कुछ अन्य संस्थान भी बनाए जाएंगे।
