भाटापारा। छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य गणेश सिंह ध्रुव अपने तीन दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। जहां 3 सितंबर को रायपुर से कवर्धा पहुंचकर सर्किट हाउस में आदिवासी समाज के प्रमुखों से भेंट मुलाकात कर चर्चा करेंगे उसके पश्चात में जबलपुर के लिए रवाना होंगे यहां समाज प्रमुखों से मुलाकात कर रात्रि विश्राम भेड़ाघाट में करेंगे तथा 4 सितंबर को सुबह भेड़ाघाट में समाज प्रमुखों से मुलाकात करेंगे तत्पश्चात वहां से रवाना होकर अमरकंटक पहुंचेंगे जहां रात्रि विश्राम करने के बाद 5 सितंबर को मंदिर दर्शन कर राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय का भ्रमण करेंगे उसके पश्चात रतनपुर होते हुए रायपुर पहुंचेंगे।
