भाटापारा। छत्तीसगढ़ कैडेट एवम जूनियर कुराश टीम ने रोहतक (हरियाणा) में 26 से 28 अगस्त तक आयोजित कैडेट एवम जूनियर नेशनल कुराश चैंपिनशिप में अपने उच्चतम खेल का प्रदर्शन करते हुए 3 कांस्य पदक अपने नाम किये पदक विजेता खिलाड़ियों में भूमिका डोंड़े कैडेट -40 कि.ग्रा (भाटापारा) निलिमा साहू जूनियर -48 कि ग्रा (राजनांदगांव ),ममता दलाई -52 कि ग्रा( भिलाई) , ने अपने वजन वर्ग में कांस्य पदक जीता, पदक विजेता खिलाडियो को भारतीय कुराश महासंघ के अध्यक्ष रवि कपूर , भारतीय कुराश महासंघ महासचिव रवि वर्मा , हरियाणा कुराश एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलावर सिंह ,भारतीय कुराश महासंघ के मुख्य कोच सोमबीर सिंह , भारतीय कुराश महासंघ के सहसचिव विक्रांत कश्यप , छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला , छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन के सचिव आदित्य सिंह , छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन के सहसचिव बैजनाथ गुप्ता, छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन के सदस्य आशीष यादव , कोच ओमप्रकाश मिश्रा , वर्षा मिरी ने शुभकामनाये देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
छत्तीसगढ़ कैडेट एवम जूनियर कुराश टीम ने जीते 3 कांस्य पदक
