26वें संयुक्त वार्षिक एन सी सी प्रशिक्षण शिविर में ईतवारी राम यादव विद्यालय के एन सी सी कैडेट्स पुरस्कृत

भाटापारा। डा. सी वी रमन विविश्वविद्यालय कटगी रोड कोटा बिलासपुर में एन सी सी का 26वां दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ जिसमें ट्रूप क्रमांक 308ईतवारी राम यादव शा बहु उच्च माध्यमिक विद्यालय भाटापारा के 26 एन सी सी कैडेट्स सेकेण्ड आफिसर एन सी सी श्री पी आर मांझी के नेतृत्व में भाग लिया। 7सी जी बटालियन एन सी सी बिलासपुर की ओर से बेस्ट एन सी सी कैडेट 2021रेजीमेंन्टल नंबर 666820कैडेट दुर्गेश कुमार पिता श्री बसंत कुमार साहू को 1000रूपये एवं प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया।

CATC कैम्प में जेडी बेस्ट फायरिंग अवार्ड में प्रथम स्थान रेडीमेंन्टल नम्बर 666838कैडेट आलोक पिता रामनारायण को मोमेंटो व मैडल से सम्मानित किया गया इस कैडेट को थलसेना सेलेक्शन कैम्प के लिए चयनित किया गया। वहीं चित्रकला में रेजीमेंन्टल नंबर 666858दुर्गेश देवांगन पिता परमेश्वर देवांगन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया उसे मैडल से सम्मानित किया गया।
विद्यालय के लिए गर्व की बात बात रहीं की वर्ष 2021में ग्रुप हेड क्वार्टर एन सी सी रायपुर द्वारा संस्था को मोमेंटो से सम्मानित किया गया।
विद्यालय की इस उपलब्धि के लिए शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री प्रशांत गांधी एवं सदस्यों ने संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्री दिनेश कुमार शर्मा एवं सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं को बधाई दिए।
————————–